• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-students-in-ukraine-यूक्रेन में झारखंड के छात्र फंसे है, जमशेदपुर के करीब 40 युवा फंसे है, यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, वापस लाने की प्रक्रिया तेज, जानें कैसे हो सकता है संपर्क, रोमानिया के रास्ते स्वदेश लौट सकते है छात्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : यूक्रेन पर रुस के हुए हमले में झारखंड के भी कई बच्चे फंसे हुए है. महगामा के चार छात्रों के अलावा जमशेदपुर के करीब 40 छात्र-छात्राएं वहां फंसे है, जो डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए गये थे. अब उनके परिवार चिंतित है कि उनके बच्चे कैसे वापस लौटेंगे. जमशेदपुर जिला प्रशासन ने युक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी इकठ्ठा करना शुरु कर दी है. जिला प्रशासन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. प्रशासन की ओर से यह अपील की गई है कि रूस और युक्रेन के बीच युद्ध में यदि किसी व्यक्ति के परिजन युक्रेन में फंसे है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को फोन नंबर 8987510050, 06572440111 और 06572221717 पर जानकारी दे. इसके लिए फंसे हुए व्यक्ति का नाम, पिता या पति का नाम, स्थानीय पता, स्थानीय अभिभावक का मोबाइल नंबर, युक्रेन में जहां फंसे है उस स्थान का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना होगा. इधर भारत सरकार ने भी युक्रेन में फंसे प्रवासियों को वापस लाने का ऐलान किया है. युक्रेन में फंसे प्रवासी पहले सड़क मार्ग से दुसरे देश पहुंचेंगे जहां से भारत सरकार सभी को वापस स्वदेश वापस लाएगी.
रोमानिया के रास्ते स्वदेश आएगी राशिका
इधर शहर के व्यावसायी संजय कुमार खेमका की 24 वर्षीय बेटी राशिका खेमका ने अपने पिता को संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया है. राशिका ने फोन पर बताया कि स्थानीय भारतीय दुतावास ने उससे संपर्क किया और बताया कि वहां फसे लगभग 18 हजार छात्रों के लिए 10-12 बसों से रोमानिया लेकर जाया जाएगा जहां से सभी को वापस भारत भेजने की तैयारी चल रही है. हालांकि दुतावास से यह भी बताया गया है कि छात्र अपने साथ सिर्फ एक हैंड बैग ही लेकर जा सकते है. इस आदेश के बाद राशिका ने चैन की सांस ली है. राशिका के अनुसार ओडिसा से रोमानिया की दुरी 700 किमी है. वहीं ओडिसा में स्थिती सामान्य है. वहां सुपर मार्केट को खोला गया है. इसके अलावा अब तक दो बार सायरन बयाजा जा चुका है. तीसरा सायरन बजते ही सभी को दुतावास द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार स्थानीय बंकर में जाना होगा. रशिका के अलावा रोमानिया के रास्ते ही अन्य छात्रों को भी लाने की कोशिशें तेज की गयी है.
रूस-यूक्रेन युद्ध भारत के व्यापार को प्रभावित करेगा
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है, खास तौर पर तब जब भारतीय बाजार कोविड महामारी से उभरने का प्रयास कर रहा था. युद्ध के कारण कच्चे तेल में अपेक्षित वृद्धि महंगाई को बढ़ावा देगा,जबकि सोने की कीमतों में अपेक्षित वृद्धि भी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का कारण बनेगी. दूसरी ओर, इस मौजूदा परिस्थितियों के परिदृश्य में, रुपया कमजोर होने की उम्मीद है जो निश्चित रूप से भारत के व्यापार संतुलन को प्रभावित करेगा-ये कहना है कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से उत्पन्न वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए कहा कि चालू वर्ष में, भारत का कुल तेल आयात 25.8 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिससे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई. थोक मूल्य सूचकांक में कच्चे तेल और संबद्ध उत्पादों की हिस्सेदारी 9% है. कच्चे तेल में वृद्धि से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और मुद्रास्फीति बढ़ेगी जिससे समग्र रूप से सभी वस्तुओं के दाम में वृद्धि होने की आशंका है. माल की विनिर्माण और परिवहन लागत अधिक महंगी हो जाएगी. कच्चे तेल का इस्तेमाल , प्लास्टिक, फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी, पेंट और कई अन्य वस्तुओं आदि के निर्माण में किया जाता है जो कीमतों को और बढ़ाने का कारक बनेगा. कच्चे तेल के अलावा, भारत दवा कच्चे माल, सूरजमुखी, जैविक रसायन, प्लास्टिक, लोहा और इस्पात आदि का यूक्रेन से आयात करता है जबकि भारत फल, चाय, कॉफी, दवा उत्पाद, मसाले, तिलहन, मशीनरी और मशीनरी सामान आदि का निर्यात करता है।दूसरी ओर, रूस भारत के साथ व्यापार में 25 वां सबसे बड़ा भागीदार है, रूस को 2.5 बिलियन डॉलर का निर्यात किया जाता है और रूस से 6.9 बिलियन डॉलर का आयात करता है. श्री खंडेलवाल और सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि भारत के व्यापारी सामान्य तौर पर यूक्रेन के आपूर्तिकर्ताओं को अग्रिम भुगतान करते है, जो अब अनिश्चितकालीन के लिए फंसने की उम्मीद है. यूक्रेन से आने वाले शिपमेंट यदि फंस जाते हैं तो होना चाहिए निश्चित रूप से इसका भारतीय व्यापारियों को नुकसान होगा. डॉलर की कीमतों में अपेक्षित वृद्धि अन्य देशों के साथ व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी क्योंकि भारतीय व्यापारियों को शिपमेंट के समय प्रचलित कीमत का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाएगा. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बाजार को और प्रभावित करेगी। भारत का समग्र व्यापार भविष्य में अस्थिर होने की उम्मीद है. देश का व्यापारिक समुदाय मौजूदा संकट के समय मे सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है और देश में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम का समर्थन करेगा. श्री सोन्थालिया ने केंद्र सरकार से रूस और यूक्रेन के बीच मौजूदा युद्ध पर नजर रखते हुए देश में व्यापार और वाणिज्य के लिए कुछ सहायक उपायों की घोषणा करने का आग्रह किया है.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

deoghar international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर में भाजपाईयों ने किया योगाभ्यास, रांची की मेयर भी रही शामिल
खबर

deoghar international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर में भाजपाईयों ने किया योगाभ्यास, रांची की मेयर भी रही शामिल

June 22, 2026
Tata steel wage revision protest : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर असंतोष, कई कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, डब्ल्यूआरएम में भराया गया गुगल फार्म, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, यूनियन का जोरदार विरोध

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की लापरवाही, सड़क दुर्घटना में घायलों को नहीं मिला सही उपचार, रातभर परिजन रहे परेशान
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की लापरवाही, सड़क दुर्घटना में घायलों को नहीं मिला सही उपचार, रातभर परिजन रहे परेशान

June 22, 2026
Next Post
Jamshedpur : बेंगलुरु ओर कर्नाटक में सिक्खों की दस्तार पर टिप्पणी करने वाले स्कूल प्रबंधक पर भड़के जगती जमीर वाले

Jamshedpur : बेंगलुरु ओर कर्नाटक में सिक्खों की दस्तार पर टिप्पणी करने वाले स्कूल प्रबंधक पर भड़के जगती जमीर वाले

jamshedpur-fire-कदमा में एक मकान में लगी आग, झुलसे दंपति-देखिये-video, क्या कह रहे पीड़ित परिवार

jamshedpur-fire-कदमा में एक मकान में लगी आग, झुलसे दंपति-देखिये-video, क्या कह रहे पीड़ित परिवार

jamshedpur-sad-incident-नयी गाड़ी की पूजा कराने गये गोलमुरी के बेटे और मां की सड़क हादसे में मौत, पिता और पत्नी बचे, घर से निकली एक साथ दो लोगों की अर्थी, गोलमुरी क्षेत्र में मातम

jamshedpur-sad-incident-नयी गाड़ी की पूजा कराने गये गोलमुरी के बेटे और मां की सड़क हादसे में मौत, पिता और पत्नी बचे, घर से निकली एक साथ दो लोगों की अर्थी, गोलमुरी क्षेत्र में मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

deoghar international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर में भाजपाईयों ने किया योगाभ्यास, रांची की मेयर भी रही शामिल

Tata steel wage revision protest : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर असंतोष, कई कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, डब्ल्यूआरएम में भराया गया गुगल फार्म, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, यूनियन का जोरदार विरोध

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की लापरवाही, सड़क दुर्घटना में घायलों को नहीं मिला सही उपचार, रातभर परिजन रहे परेशान

up fire incident- यूपी के लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, एक छात्र कूदा, रीढ़ की हड्डी टूटी, 10-12 लोग इमारत में फंसे

West singhbhum accident : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

deoghar international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर में भाजपाईयों ने किया योगाभ्यास, रांची की मेयर भी रही शामिल

Tata steel wage revision protest : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर असंतोष, कई कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, डब्ल्यूआरएम में भराया गया गुगल फार्म, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, यूनियन का जोरदार विरोध

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की लापरवाही, सड़क दुर्घटना में घायलों को नहीं मिला सही उपचार, रातभर परिजन रहे परेशान

up fire incident- यूपी के लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, एक छात्र कूदा, रीढ़ की हड्डी टूटी, 10-12 लोग इमारत में फंसे

West singhbhum accident : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Maharashtra Road accident-महाराष्ट्र में सड़क हादसा, ठाणे में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकरायी, हुए कई टुकड़े, दो की मौत, एक घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News