जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर रोड नंबर 4 में रहने वाले मिलल देवी और राजू नायक गैस चुल्हा में आग लगने से बुरी तरह घायल हो गये. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और कदमा थाना प्रभारी को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने बताया कि राजू नायक इडली और दोसा का दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर में काम करने के दौरान अचानक सिलेंडर में अचानक आग लग गई. आग लगते ही हल्ला सुनकर घटनास्थल पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से किसी तरह दोनो को आग को रोका गया और दोनों को बचाया जा सका. आग लगने से पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.







