गढ़वा: मौसम की खराबी के कारण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब सीधे गढ़वा से हेलीकॉप्टर से गया के लिए रवाना हो गए हैं. वहां से वह सर्विस प्लेन के जरिये रांची पहुंचेंगे. रांची में अब शाम 6:00 बजे ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे और रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे.उद्घाटन के बाद वे सांसद संजय सेठ के आवास पर चाय-नाश्ता करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम, हेलीकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत गडकरी को दोपहर 2:30 बजे गढ़वा से रांची पहुंचना था, लेकिन रांची एयरपोर्ट के एटीसी ने खराब मौसम को देखते हुए उड़ान की अनुमति नहीं दी.जानकारी के मुताबिक मंत्री का हेलीकॉप्टर छोटा और कम पावर वाला है, जो खराब मौसम में उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं माना गया. एटीसी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता था.(नीचे भी पढ़े)

पहले तय कार्यक्रम के अनुसार रांची पहुंचने के बाद गडकरी को रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करना था, फिर ओटीसी ग्राउंड से फ्लाईओवर उद्घाटन स्थल पर जाना था. परंतु मौसम की वजह से अब यात्रा की योजना पूरी तरह बदल दी गई है.मौसम की खराबी के चलते एटीसी ने किसी भी तरह का जोखिम लेने से इनकार कर दिया है. तय कार्यक्रम के मुताबिक गडकरी को दोपहर 2:30 बजे गढ़वा से उड़ान भरकर रांची पहुंचना था. वहां से वे रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करने के बाद एटीसी ग्राउंड जाने वाले थे, जहां से रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेना था. जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण अब गडकरी के हेलीकॉप्टर को गढ़वा से गया जी ले जाने की तैयारी की जा रही है। फिर गया जी एयरपोर्ट से सर्विस प्लेन के माध्यम से गडकरी को रांची लाने की कोशिश हो रही है.पलामू-गढ़वा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देते हुए गुरुवार को गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपए की लागत से 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर,पलामू के सांसद बीडी राम, सांसद कालीचरण सिंह विधायक गण तथा अधिकारियों और गणमान्यों की उपस्थिति में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के शंखा से खजुरी 4-लेन सड़क निर्माण का आज लोकार्पण हुआ है. यह मार्ग पलामू और गढ़वा जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सीधा संपर्क प्रस्थापित करता है. यह मार्ग यात्रा के समय को आधा कर देगा. एक घंटे की दूरी अब 20 मिनट में पूरी होगी. इस मार्ग के बनने से पलामू-गढ़वा जिले की अर्थव्यवस्था को नई ताकद मिलेगी.छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाले मार्ग का आज शिलान्यास हुआ है. यह सड़क रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है. इस मार्ग के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम और गुमला जैसी घनी आबादी वालें इलाकों में यातायात को बाईपास किया जाएगा. इससे मौजुदा सड़कों और कसबों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. सड़क सुरक्षा में सुधार होगी। साथ ही वाणिज्य, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को लाभ मिलेगा.











