रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट हो रही है. इस दौरान लगभग सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा. शुक्रवार को खूंटी जिला का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा. सबसे कम विजिबिलिटी डाल्टेनगंज की 1500 मीटर रही. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार और शनिवार को इस जिलों में शीतलहर का अलर्ट – शुक्रवार और शनिवार को रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में शीतलहर की येलो अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को खूंटी जिला का न्यूनतम तापमान सबसे कम
जिला — न्यूनतम तापमान
रांची — 8.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 8.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 4.7 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 5.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 6.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 7.1 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा — 8.4 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 2.8 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 4.6 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 2.6 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 8.3 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 5.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 9.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला — 6.1 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 4.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 5.5 डिग्री सेल्सियस











