जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के अधिकांश जिलों में लू चल रही है. वहीं इससे पूर्व ही रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने पूर्वानुमान जारी कर बताया था कि झारखंड के अधिकांश जिलों में हिटवेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं उन्होंने इसे लेकर कई जिलों को अलर्ट भी किया था. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा. उन्होंने पूर्वानुमान में बताया था कि 19 अप्रैल को मौसम शुष्क और साफ रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं गुरुवार से अलगे 3-4 दिन तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. 20 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में दोपहर और शाम के समय आंशिक बाद छाये रहने का अनुमान है. वहीं शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 21 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 22 और 23 को गर्जन के साथ वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
हिटवेव को लेकर येलो अलर्ट-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 20 अप्रैल को भी झारखंड में हिटवेव की स्थित बनी रहेंगी. इस दौरान झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारिबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हिटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बारिश के लिए इन जिलों को किया गया अलर्ट-
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 22 अप्रैल को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, बोकारो, हजारिबाग, चतरा, लातेहार, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, लोहरदगा, रांची में बारिश की संभावना जतायी गयी है.




