रांची / जमशेदपुर: कोल्हान सहित झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. गुरुवार को जहां सुबह से तीखी धूप खिली थी, वहीं दोपहर होते हैं मौसम अचानक बदल गया. आसमान में काले बादलों छाए रहे, जहां कुछ घंटे बाद झमाझम बारिश का अनुमान है. इस दौरान देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और साहिबगंज जिले में 40-50 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और कुछ घंटे बाद जोरदार बारिश होने का अनुमान है.







