जमशेदपुर / रांची : झारखंड में बीते दो दिनों से लगातार अधिकतम तापमान का पारा नीचे गिर रहा है. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है. वहीं दूसरी ऊपर बादल और नीचे कुहासे के कारण कई विमान, ट्रेन और बस सेवाओं तक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. बीती रात बेंगलुरु और दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की दो विमान सेवा को रद्द कर दिया गया. वहीं सुबह से शाम तक छह विमान को डायवर्ट किया गया है. जिसमें दो विमान डायवर्ट होकर कोलकाता और रायपुर चले जाएंगे. वहीं रांची में सुबह उतरने वाली विमान रांची एयरपोर्ट पर दोपहर के बाद उतरेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
इन विमानों को किया गया डावर्ट-
एयर एशिया और इंडिगो के विमानों को डायवर्ट किया गया है. जिसमें पुणे से आ रहा इंडिगो का विमान 7.50 बजे रायपुर के लिए डायवर्ट किया गया है. यह विमान रायपुर से दिन के 1.30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरी थी. वहीं शाम को 4.20 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो का विमान भी कोलकाता के लिए डायवर्ट किया गया है. वहीं देवघर में पिछले तीन दिनों से लो विजिबिलिटी के कारण विमान नहीं उतर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि गुमला, रामगढ़, सिमडेगा, बोकारो पहाड़ी इलाके में स्थित हैं. यहां मैदानी भागों की तुलना में नमी की अधिकतमा रहती है. अधिकतम तापमान में गिरावट होने से यह कुहासे का रूप में बदले जाता है. यह कुहासा अभी पांच से छह जनवरी तक जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कोहरे के कारण ये ट्रेनें लेट-
राजधानी एक्सप्रेस जो टाटानगर से खुलती है वह अब तक टाटानगर नहीं पहुंच पाई है. वहीं लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. वहीं बीते सोमवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची थी. गरीबरथ और स्वर्णजयंती एक्सप्रेस आधे घंटे तक विलंब से रांची पहुंची थी. टाटानगर और धनबाद से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों कोहरा के कारण विलंब से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
चकधरपुर रेल डिवीजन में एनई वर्क के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई शॉर्ट टर्मिनेट- चक्रधरपुर रेल डिवीजन के तहत बिरराजपुर स्टेशन में चार से 9 जनवरी के बीच होने वाले एनई वर्क के कारण कई ट्रेनें बाधित रहेगी. इसमें ट्रेन संख्या 08196 हाटिया-टाटानगर मेमू तीन से नौ जनवरी तक के लिए रद्द रहेगी. वहीं चार से नौ जनवरी के बीच टाटा-हटिया एक्सप्रेस, आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बड़काकाना एक्सप्रेस, टाटानगर-हाटिया मेमू और टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर को भी रद्द किया गया है. इसी के साथ टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस को चार से नौ जनवरी के बीच आद्रा में और टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस को छह से आठ जनवरी को पुरुलिया में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.




