
जमशेदपुर : झारखंड समेत पूरे कोल्हान में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश से आम लोगों को परेशानी जरूरी हो रही है परंतु यह किसानों के लिए सुखद खबर है. इस दौरान बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में 1.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. मौसम विभाग की माने तो 28 जुलाई के बाद मॉनसून में और तेज आयेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान- मौसम विभाग की माने को 27 और 28 जुलाई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 29 जुलाई को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 30 जुलाई को पूर्वी तथा निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.



