जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार दो दिनों से लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उमस भरी गर्मी भी लोगों के बीच समस्या बन गयी है. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप खिली है. वहीं धूप से साथ उमस भी बरकरार है. इसी के साथ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार से अगले तीन दिन तक यानी 25 अगस्त तक झारखंड में बारिश की संभावना है. वहीं मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जानें पूर्वानुमान-
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मंगलवार से शुक्रवार तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. 23 अगस्त को गढ़वा, पलामू, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ समेत अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है. 24 और 25 अगस्त को गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुर, देवघर, जामतारा, धनबाद, बोकारो, खुंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है.











