जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में अगले चार दिन बारिश की संभावना कम है. इसे लेकर मौसम विभाग के रांची केंद्र के डॉ अभिषेक आनंद ने वीडियो जारी किया है. वही जमशेदपुर में बुधवार का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.(नीचे भी पढ़े)
बन रहा साइक्लोनिक सरकुलेशन- मौसम विभाग ने बताया अगले चार दिन वर्षा में कमी आएगी. साइक्लोनिक सर्कुलेस उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओड़िशा की तट पर है. जो 7.6 किलोमिटर समुद्र स्तर से ऊपर बढ़ रहा है. यह कल तक लो प्रेसर में तब्दील हो जायेगा. वातावरण अनुकूल नहीं होने के कारण झारखंड में अगले चार दिन यानी 22 जुलाई तक बारिश की संभावना कम है. (नीचे भी पढ़ें)
राज्य में अब तक महज 214.8 मिमी ही बारिश – राज्य में इस साल एक जून से 19 जुलाई तक मात्र 214.8 मिमी बारिश हुई है. यह इस समय तक के सामान्य वर्षापात 380.6 मिमी से 44 फीसदी कम है. पिछले वर्ष भी इस दौरान मानसून कमजोर रहा था. पिछले सप्ताह हल्के से मध्यम बारिश होने से मानसून कमजोर रहा. राज्य में अब मात्र 3 में सामान्य बारिश हुई है. इसमें साहिबगंज, गोड्डा और लेख सिमडेगा शामिल हैं. शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई.



