• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 28, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela allegation- पूर्व प्रमुख ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सत्तापक्ष के इशारे पर सदस्यता रद्द कराने का लगाया आरोप

July 19, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चांडिल: प्रखंड के तत्कालीन प्रमुख अमला मुर्मू ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए सत्तापक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रमुख पद की सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर जिला प्रशासन के ऊपर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर निर्णय लेने और अब हड़बड़ी में चुनाव कराने का आरोप लगाया है. दरअसल, पिछले साल पंचायत चुनाव में चांडिल प्रखंड के भादूडीह पंचायत समिति के पद से निर्वाचित अमला मुर्मू ने ही चांडिल प्रमुख का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. इसके बाद ही प्रमुख चुनाव के प्रतिद्वंद्वी रहे रूदिया पंचायत समिति सदस्य गुरुपद हांसदा ने उपायुक्त के न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वतमान प्रमुख अमला मुर्मू की सदस्यता को रद्द करने की अपील की थी. अमला मुर्मू के जाति प्रमाण पत्र को लेकर याचिका दायर किया था. उसकी जाति प्रमाण पत्र झारखंड से ही निर्गत हुई हैं, लेकिन वह पश्चिम बंगाल की बेटी हैं, इसलिए उसके सदस्यता को रद्द करने का मांग किया गया था.(नीचे भी पढ़े)

चुनाव आयोग के एक गाइडलाइन का हवाला देते हुए उपायुक्त के न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए अमला मुर्मू के सदस्यता को रद्द कर दिया गया है और अब पुनः प्रमुख पद के लिए चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है. पर, यहां तत्कालीन प्रमुख अमला मुर्मू का कहना है कि सत्ता पक्ष के गुरुपद हांसदा द्वारा गलत ढंग से याचिका दायर किया गया था और सत्तापक्ष के प्रभावशाली लोगों के माध्यम से प्रशासन के ऊपर दबाव डालकर जल्दबाजी में फैसला सुनाया गया है. श्रीमती मुर्मू का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद ही तत्काल उन्होंने उस आदेश को चुनौती देने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया है जो कि विचारधीन हैं, जल्द ही उसकी सुनवाई होगी. उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई हैं, इसके बावजूद आनन- फानन में प्रमुख पद के लिए चुनाव कराने की तैयारी की जा रही हैं. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि यदि प्रशासन को चुनाव कराना है तो पहले भादूडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य का चुनाव कराना चाहिए, क्योंकि न्यायालय ने तथाकथित गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर मेरी सदस्यता रद्द की है. सदस्यता रद्द करने का अर्थात केवल प्रमुख पद से हटाना ही नहीं बल्कि पंचायत समिति सदस्य के पद को भी रद्द किया गया है. इस हिसाब से चुनाव आयोग को सर्वप्रथम रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य के पद का चुनाव कराना चाहिए, उसके बाद ही प्रमुख पद के लिए चुनाव होना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

झामुमो के लोगों ने आदिवासी महिलाओं का अपमान किया: अमला मुर्मू

चांडिल प्रखंड के तत्कालीन प्रमुख अमला मुर्मू ने कहा है कि झामुमो के लोगों ने षड्यंत्र रचा और उनका सदस्यता रद्द करवाया है. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि झामुमो के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रिश्तेदारों की मदद से प्रशासन के ऊपर दबाव बनाया और गलत फैसला लेने को मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी समाज की महिला हूँ, इस बार चांडिल प्रखंड प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित नहीं थी, इसके बाद भी तमाम पंचायत समिति सदस्यों ने एकमत होकर मुझे प्रमुख चुना था लेकिन झामुमो के लोगों ने षड्यंत्र के तहत मुझ जैसे एक गरीब परिवार के आदिवासी महिला के सदस्यता को रद्द कराया है. इस तरह से झामुमो के लोगों ने न केवल मेरा सदस्यता रद्द कराया, बल्कि राज्य के समस्त आदिवासी महिलाओं का अपमान करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की बेटी हूँ और विवाह कर झारखंड लाई गई हूं.(नीचे भी पढ़े)

मेरा जाति प्रमाण पत्र झारखंड से निर्गत हुआ है और उसी प्रमाण पत्र के आधार पर रिजर्व सीट से पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. यदि मेरा प्रमाण पत्र मान्य नहीं था तो उसी समय निर्वाची पदाधिकारी को स्क्रूटनी में ही मुझे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर देना चाहिए था. यानी कि मेरे सदस्यता मामले में कहीं न कहीं निर्वाचन अधिकारी भी दोषी है. नामांकन के बाद जनता ने मुझे पंचायत समिति चुना और प्रखंड के समस्त सदस्यों ने एकमत होकर प्रमुख चुना था. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा. बहुत जल्द उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी सड़क पर, डोबो और कदमा चेक पोस्टों का किया निरीक्षण
खबर

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी सड़क पर, डोबो और कदमा चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

October 28, 2026
tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश
खबर

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

October 27, 2026

Next Post

Gamharia XITE- एक्सआईटीई कॉलेज में टूवार्ड्स सस्टेनेबल ग्रोथ इन इंडिया, कनेक्टिंग द मिसिंग डाट का हुआ विमोचन

Gamharia complaint of ration- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ग्रामीणों ने राशन नहीं देने की शिकायत की, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur court two news - जमशेदपुर कोर्ट की दो खबर, 1. कदमा में जानलेवा हमले के आरोपी विजय पांडेय साक्ष्य अभाव में बरी, 2. अखिलेश सिंह गिरोह के बिनोद सिंह के घर से जब्त दस्तावेज मामले में अनुसंधानकर्ता की गवाही हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

by Team Sharp Bharat D
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

देवघर : महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मां पुष्पा सेवा संस्थान...

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सबुज संघ के श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति की ओर से इस वर्ष...

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित आवास रीजेंसी सोसाइटी में खुले पार्किंग क्षेत्र में गैरेज...

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक...

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के केन्द्रीय नेता सह झारखंड...

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News