रांची : झारखंड में मॉनसून की विदाई शुरू होने वाली है. इस दौरान शुक्रवार को दक्षिणी व मध्य जिले यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बूंदाबांदी का अनुमान है. वहीं 11 अक्टूबर को झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसके पश्चाम 12 अक्टूबर से मौसम साफ तथा शुष्क रहेगा. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में 11 अक्टूबर के बाद मॉनसून की विदाई शुरू होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने बताया है कि 11 से 15 अक्टूबर के बीच मॉनसून की विदाई होगा. वहीं 13 अक्टूबर से अगले पांच दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. राज्य में अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा पलामू के मनोहरपुर में 20 एमएम दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया. इसके पश्चात सोनुआ में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में 2.2 एमएम बारिश दर्ज किया गया.



