आदित्यपुर: सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है. शुक्रवार को आदित्यपुर में मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि जिले के ज्यादातर महत्वपूर्ण पद प्रभार पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरायकेला एसडीओ का पद विगत 8 महीना से प्रभार में चल रहा है. इसी तरह 3 महीने से गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद खाली है. (नीचे भी पढ़े)
10 दिनों से सरायकेला अंचल पदाधिकारी नहीं है जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है. जिले की सभी विकास योजनाएं ठप्प पड़ी हुई है. मइयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, आधार कार्ड में सुधार करना हो,आय,जाति,आवासीय, म्यूटेशन सभी योजनाओं के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरायकेला शहरी जलापूर्ति योजना का बुरा हाल है. लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. उन्होंने सरकारी पदाधिकारी पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है.



