जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ( सीएचआरओ) डीपी नांबियार का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में स्वागत किया गया. इस दौरान एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतीर्था दत्ता भी मौजूद रहे. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से श्री नांबियार, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतीर्था दत्ता का अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
स्वागत भाषण महामंत्री आरके सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि हमारे नये सीएचआरओ ने आर्मी और आइटी सेक्टर में पनी सेवाएं दी हैं, जिसका लाभ यूनियन एवं टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा. सीएचआरओ डीपी नांबियार ने अपने संबोधन में कहा कि 31 साल हो गये टाटा ग्रुप से जुड़े हुए. मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फील्ड में हो, उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वह अपनी प्रतिभा दिखा सकता है. उन्होंने यूनियन के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मिलकर बेहतर करने पर बल दिया. उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां की यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है. हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं. यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाता है. (नीचे भी पढ़ें)
ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन की उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है. सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिलेतारीफ है. उन्होंने आरके सिंह के नेतृत्व को सराहा. इस दौरान स्लाइड शो का प्रदर्शन कर यूनियन के गतिविधियों से सीएचआरओ समेत सबों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे. यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्री नांबियार ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.






