रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 अप्रैल तक लगातार शाम बाद गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी एवं मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. शनिवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं मध्य हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वही 5 से 7 अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को दिन में चिलचिलाती धूप ने किया परेशान शाम बारिश का अनुमान – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में गरज के साथ बारिश का अनुमान है.
शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – शनिवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, पलामू, गुमला और खूंटी जिले में बारिश का अनुमान है.














