जमशेदपुर : झारखंड को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग ने राज्य में 8 अक्टूबर तक रोजाना कहीं ना कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज रहने की आशंका है. झारखंड के गधवा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में बारिश की संभावना – 6 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी समेत खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश का अलर्ट है. 7 अक्टूबर को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
8 अक्टूबर को यहां बारिश के आसार – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 8 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है. यानी लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, रांची, खूंटी, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है.












