
जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. वहीं बीते 24 घंटों में झारखंड का मौसम शुष्क ही रहा है. इसी के साथ गुरुवार को जमशेदपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं गढ़वा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में 3 फरवरी की रात से कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी. जो 4 फरवरी यानी शुक्रवार की सुबह तक जारी रहेगी. इस दौरान वज्रपात के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी. वहीं 4 फरवरी को राज्य के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसी के साथ उत्तर-मध्य हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर तथा साहेबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है और अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 5 फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.





