• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 1, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/पोटका : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पूर्वी सिंहभूम को लिखित शिकायत देकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने तथा एक लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायत में करण बेरा ने बताया है कि उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा (लगभग 50 वर्ष) हेंसड़ा गांव के निवासी हैं और लंबे समय से शुगर एवं ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उनके पिता को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है और अधिकांश समय घर पर ही रहते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

आवेदन के अनुसार 6 जून 2026 की रात लगभग 12 बजे कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पिता पर गांजा कारोबार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें थाना चलने के लिए कहा. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस उनके पिता को अपने साथ थाना ले गई. करण बेरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह अपने भाइयों के साथ रात में कोवाली थाना पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि थाना प्रभारी उनके पिता के साथ मारपीट कर रहे थे. उन्होंने दावा किया है कि मारपीट की आवाज थाना परिसर के बाहर तक सुनाई दे रही थी तथा उनके पिता दर्द से कराह रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो थाना प्रभारी ने उन्हें अपशब्द कहकर गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया. आवेदन में आगे कहा गया है कि अगले दिन सुबह जब वे थाना पहुंचे तो जानकारी मिली कि उनके पिता को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है. अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पिता को स्लाइन चढ़ाई जा रही थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके पिता ने बताया कि थाना प्रभारी ने रातभर उनकी पिटाई की, जिससे उनके पूरे शरीर में दर्द है. मारपीट के कारण उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया तथा उनकी स्थिति गंभीर होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पोटका सीएचसी में भर्ती कराया. करण बेरा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की ओर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है तथा रकम नहीं देने पर उनके पिता को झूठे गांजा मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा है कि उनके पिता निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले से बीमार रहने वाले उनके पिता की हालत थाना प्रभारी की कथित कार्रवाई के बाद और गंभीर हो गई है तथा उन्हें उचित इलाज की आवश्यकता है. शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कोवाली थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उनके पिता को राहत दिलाने की मांग की है. इस संबंध में शिकायत की प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री, डीजीपी झारखंड, डीआईजी कोल्हान तथा डीएसपी मुसाबनी को भी भेजी गई है.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
खबर

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

August 1, 2026
Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी
खबर

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

August 1, 2026
Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए
खबर

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

August 1, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Jamshedpur sad news : साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

Jamshedpur sad news : साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

Jamshedpur mango nagar nigam negligence : मानगो में नगर निगम की लापरवाही, 3 फीट गहरे नाले में गिरी महिला, देखिए – video

Jamshedpur snatching: जमशेदपुर में बेलगाम हो रही चेन छिनतई, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

Jamshedpur mango nagar nigam negligence : मानगो में नगर निगम की लापरवाही, 3 फीट गहरे नाले में गिरी महिला, देखिए – video

Jamshedpur snatching: जमशेदपुर में बेलगाम हो रही चेन छिनतई, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, देखिए – video

Jamshedpur malaria attack : मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप से मलेरिया पीड़ित 4 जवान एमजीएम अस्पताल में भर्ती, जवान की पहले हो चुकी है मौत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News