जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार एक हफ्ते से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे ठिठुरन और कनकनी बढ़ने लगी है. हवा की रफ्तार अधिक होने से लोगों को ठंड का एहसास अधिक होने लगा है. इसके साथ ही शनिवार सुबह 11.30 बजे तक हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गयी है. वहीं सुबह 8.30 बजे तक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान-
मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कनकनी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. सर्द हवाएं चलेंगी और कनकनी बढ़ाएगी. हवा की रफ्तार तेज होने के कारण दिन में खिली धूप भी सर्दी से राहत नहीं दे सकी. वहीं राज्य के निचले इलाकों में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं है. वहीं पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि ठंड और शीतलहर से लोगों को 15 जनवरी तक राहत नहीं मिलेगी.











