रांची / जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली है. सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला. इसके पश्चात मौसम साफ रहा. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7. 1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम विजिबिलिटी डाल्टेनगंज का 3 सौ मीटर दर्ज किया गया. सबसे अधिक धुंध और कोहरा रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 24.4 डिग्री सेल्सियस – 10.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 27.2 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 25.6 डिग्री सेल्सियस – 8.7 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 24.1 डिग्री सेल्सियस – 10.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 27.4 डिग्री सेल्सियस – 10.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 26.7 डिग्री सेल्सियस – 11.2 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 25.5 डिग्री सेल्सियस – 11.4 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 24.2 डिग्री सेल्सियस – 7.1 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 23.8 डिग्री सेल्सियस – 8.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 24.8 डिग्री सेल्सियस – 7.5 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 19.3 डिग्री सेल्सियस – 8.6 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 22.4 डिग्री सेल्सियस – 8.8 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 26.7 डिग्री सेल्सियस – 12.1 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 26.5 डिग्री सेल्सियस – 9.8सिमडेगा – 24.8 डिग्री सेल्सियस – 8.6 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 25.1 डिग्री सेल्सियस – 9.5 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढे़ं)
मौसम पूर्वानुमान – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 16 दिसंबर को सुबह हल्की कोहरा के बाद मौसम साफ रहेगा.



