रांची : झारखंड सरकार ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने झारखंड राज्य युवा आयोग का गठन कर दिया है. इस आयोग में बेरमो निवासी कुमार गौरव को अध्यक्ष बनाया गया है. कुमार गौरव राज्य के पूर्व मंत्री और इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र है और बेरमो से विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के छोटे भाई है. इसके अलावा आयोग में सिमडेगा के रहने वाले पूर्व विधायक नियेल तिर्की के बेटे विशाल अंबर तिर्की और पाकुड़ के झामुमो नेता मंगल टुडू के पुत्र सुनील टुडू को आयोग का सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा या 40 वर्ष के उम्र तक जो भी पहले हो, कार्यकाल की गणना योगदान की तिथि से प्रभावी किया गया है. आयोग झारखं राज्य युवा आयोग नियमावली 2012 के नियम 6 में विहित प्रक्रियानुकार नियम 7 वर्णित कार्यों को संपादिक करेगा और राज्य सरकार को अपना प्रतिवेदन और सुझाव देगा. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस आयोग की घोषणा की गयी.












