
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा इंटक कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. पुनर्गठन प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे की अध्यक्षता में किया गया. प्रदेश युवा इंटक कमेटी में दो प्रचार सचिव, आठ उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, चार संयुक्त महासचिव, तीन संगठन सचिव, नौ सचिव, तीन प्रवक्ता, एक सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर, दो ऑफिस बीयरर्स, पांचो प्रमंडलीय प्रभारी, छह कार्यकारिणी सदस्य एवं 24 में से 16 जिलों के जिलाध्यक्ष सहित कुल 50 सदस्यों को जगह दी गई है. कमेटी की घोषणा करते हुए युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रयास से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में निश्चित रूप से नई कार्यकारिणी सफल होगी. साथ ही झारखंड में कार्यरत लगभग 25 लाख असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने में सफलता मिलेगी. कुमार रवि ने कार्यकारिणी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी, युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा और इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सेवा एवं समर्पण की भावना से काम करने की बात कही है. रवि ने समाज में हर तरह के कार्य करने वाले वर्ग जैसे माली, धरेलू नौकर, दैनिक मजदूर इत्यादि को संगठन में जोड़कर, संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में इंटक के संगठन को सशक्त बनाने, सभी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मासिक मजदूरी कम से कम 25000 रुपये सुनिश्चित कराना यूथ इंटक के पहली प्राथमिकता होगी. (नीचे पढ़ें कमिटी की सूची)
कमेटी एक नजर में
प्रचार सचिव : शशांक सुमन, अंजनी कुमार
महामंत्री : अंजनी पांडेय, अशोक सोरेन, अमित पांडे
उपाध्यक्ष : संजीत सिन्हा, दीपेश पाठक, अमित प्रसाद, अमर कुमार, रोहित सिन्हा, रामानंद पाठक, अर्जुन पासवान, संजय महली
संयुक्त महामंत्री : अमृत झा, अमित कुमार सिंह, जमाल अशरफ खान, जिलानी अंसारी
संगठन प्रभारी : राहुल चौबे, अनुराग आनंद
सचिव : विकास सिंह, मंतोष पांडेय, अमित दोसाज, मनीष सिंह, मदन शर्मा, जय प्रकाश महतो, रेहाना राज, अकरम वारसी, पिंकी विश्वकर्मा
प्रवक्ता : अंजनी कुमार, राहुल चौबे, महाजबेन खान
सोशल मीडिया : विकास झा
कार्यलय सचिव : सतीश कुमार बटुक
कोषाध्यक्ष : नितेश कुमार
कोल्हान प्रमंडल प्रभारी : अंजनी पांडेय
उत्तर छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी : प्रमोद कुमार
दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी : दीपेश पाठक
पलामू प्रमंडल प्रभारी : अमित पांडे
कार्यकारी सदस्य : रीता शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, त्रिनाथ मुखी, निशांत कुमार, पुनीत कुशवाहा
जिलाध्यक्ष सूची:
गिरिडीह : अमित सिन्हा
सरायकेला खरसावा : लाल बाबू सरदार, जितेंद्र मिश्रा (कार्यकारी अध्यक्ष)
हजारीबाग : ओम प्रकाश
लोहरदगा : सुमित कुमार
धनबाद : गौरव ओझा
जमतारा : मानिक चंद्र महतो
दुमका : अशरफ कमाल
पलामू : शशांक सुमन
बोकारो : शहरी : नीरज कुमार, ग्रामीण : अब्दुल्ला अंसारी
पूर्वी सिंहभूम : शहरी : अविनंदन सिंह, ग्रामीण : बबलू नौसाद
चतरा : अंकित कुमार
रामगढ़ (गोला, चित्तरपुर, दुलमी) : अजीत कुमार करमाली
कोडरमा : दशरथ पासवान
पश्चिम सिंहभूम : कुतुबुद्दीन खान
लातेहार : प्रिंस प्रसाद
गढ़वा : सतेंद्र यादव



