
जमशेदपुर : झामुमो नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व सोनारी एयरपोर्ट चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया. मोर्चा की ओर से बताया गया है कि आये दिन पेट्रोल-डीजल के मूल्य मे केंद्र सरकार के द्वारा वृद्धि किये जाने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया गया. इस कार्यक्रम में मोर्चा के जिला सचिव लालटु महतो, कमल महतो , शिवशंकर महतो , सुनील महतो ,राजेश महतो, परेश दे, धनय मुर्मू, अंकित सिंह,मनिल महतो, सौरभ सिंह, रॉकी सिंह, अजय पंडित ,पाप्ममे , कृपाल सिंह ,अभिक राइ , मनीष ,गणेश महतो, विष्णु महतो , सुभम सिंह अशोक महतो समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







