जमशेदपुर : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा झारखण्ड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों की घोषणा कर दी गई है. रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद एवं हजारीबाग जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर 2 सितंबर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा. बताते चले कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले दिनों कैलेंडर जारी कर, परीक्षाओं की संभावित तिथि से संबंधित जानकारी दी थी. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.



