पटना : पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक कुमार पर उनके ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. प्रतीक कुमार का 11 मई 2022 को पटना के एसके पुरम निवासी चांदनी चंदा के साथ विवाह हुआ था, जिसकी विगत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी. प्रतीक के ससुरालवालों का कहना है कि प्रतीक के घरवाले चांदनी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते आ रहे थे. चांदनी की बहन ने बताया कि प्रतीक अपने पद का धौंस दिखाता था, जबकि उसके परिवार वाले उसकी बहन पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव डालते रहते थे.(नीचे भी पढ़ें)
चांदनी के घरवालों के अनुसार विगत 14 अगस्त को चांदनी की ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है, जिसके इलाज के लिए उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. इसके थोड़ी देर बाद बताया गया कि उसकी तबीयत बहुत अधिक खराब है, इसलिए उसे पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.












