जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से चेयरमैन पद के लिए आरती चौधरी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आरती चौधरी के साथ काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे. उनके पति ज्योति मिश्रा समेत अन्य लोग है. आरती चौधरी पुराने कांग्रेसी नेता भोगेंद्र मिश्रा की बहू है. उन्होंने एसओआर के समक्ष पर्चा दाखिल किया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, रियाजुद्दीन खान, साकीर खान, बिजय यादव, सोहेल खान, संजीव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रजनीश सिंह, संजय शर्मा, फिरोज खान, राकेश दास, अविनाश सिंह, अरूण कुमार सिंह, अजय शर्मा, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, कौशल प्रधान, राजेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद, मनोज झा, लक्की शर्मा, संजय सिंह आजाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इस अवसर पर के के शुक्ला, ज्योति मिश्र, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, नवनीत मिश्र, संतोष सिन्हा, नलिनी सिन्हा, राजा गद्दी, धर्मा राव, शेखर कुमार, विश्वजीत जेना मुख्य रूप से शामिल हुए.








