जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक बाइक की चोरी हो गयी. साकची बाराद्वारी क्रिस्टल टावर निवासी बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के कर्मचारी श्रवण अग्रवाल की बाइक हीरो पैशन प्रो संख्या (यूपी78डीके-2221) की चोरी 12 मार्च को स्टेशन के बाहर हुआ. उसकी चोरी का सीसीटीवी फुटेज में दिख गया है कि किसने चोरी की है, लेकिन अब तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका है. इस संबंध में टाटानगर रेलवे स्टेशन के थाना में चोरी का एफआइआर दायर किया गया है.
श्रवण अग्रवाल के मुताबिक वे 12 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैसन प्रो को टाटानगर स्टेशन के बुकिंग काउंटर के सामने सीढ़ी के बगल में दक्षिण तरफ रात करीब 11.36 बजे हैंड लॉक कर लगा दी थी. वे अपने ससुर को हमसफर ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 3 पर गये थे. वापस जब रात को करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आये तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब है. काफी खोजबिन के बावजूद गाड़ी के बारे में पता नहीं चल पाया.

बाद में जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो गाड़ी की चोरी करता हुआ दो युवक दिखा है, जो दोनों मिलकर इस गाड़ी की चोरी की है. लेकिन घटना के करीब आठ दिनों बाद भी चोर को पकड़ा नहीं जा सका है.














