
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में पिछले दिनों पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ नये अंदाज में सांकेतिक रूप से विरोध-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य एक रथ पर सवार होकर कदमा रंकणी मंदिर चौक से निकलकर और हाथों में तख्ती लिए पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि को वापस लो, ना कमाई ना धमाई ऊपर से यह जानलेवा महंगाई” आदि का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार से अभिलंब मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे थे. इस दौरान क्लब के आलोक मुन्ना ने कहा कि आज भारत में पहली बार ऐसा दुर्भाग्य हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से भी ज्यादा हो चुकी है. बचपन से हम सभी देखते आये हैं कि डीजल की कीमत पेट्रोल से 10-12 रुपये कम ही रहती है. लेकिन आज क्या परिस्थिति है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के मूल्यों में लगातार गिरावट हो रही है तो ऐसी परिस्थिति में हमारे देश भारत में लगातार पेट्रोल महंगा होता चला जा रहा है. मेरी सरकार से विनती है कि वे अविलंब पेट्रोल की दरों पर नियंत्रण करे, क्योंकि पेट्रोल के महंगा होने से सभी उत्पादों के मूल्यों में वृद्धि हो जाती है. आज लोग पहले से ही कोरोना काल में अपनी दयनीय स्थिति के चलते त्राहिमाम कर रहे हैं और ऊपर से पेट्रोल की मूल्य वृद्धि ने लोगों कमर को तोड़ कर रख दी है. कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, नीरज सिंह, हरप्रीत सिंह, मनीष कुमार, नागेन्द्र, ओम शर्मा, अमित दुबे, शुभम सिंह, बिष्णु, राकेश राव, भरत, राहुल कुमार, सौरव राउत, कुणाल कुमार, शेरा समेत क्लब के कई सदस्य शामिल हुए.







