रांची: डुमरी से अब तक जितने भी विधायक रह चुके है, जब भी उन लोगों को मंत्री पद मिला,वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. यह डुमरी के लोगों के लिए अभिशाप है. ऐसा अब तक के परिणाम से लगता है, इसे संयोग कहे या और कुछ . डुमरी विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद जगरनाथ महतो ऐसे तीसरे व्यक्ति थे जिन्हें मंत्री बनाया गया था, उसके बाद तीनों ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. विदित हो कि 1967 में डुमरी से केपी सिंह चुनाव जीते थे.(नीचे भी पढ़े)
उस समय बिहार सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था. लेकिन मध्यावधि चुनाव होने के कारण उनका कार्यकाल बीच में समाप्त हो गया. इसके बाद झारखंड बनने के बाद वर्ष 2000 में डुमरी के विधायक लालचंद महतो को उर्जा मंत्री बनाया गया था. लेकिन वे भी महज 28 महीने ही मंत्री पद पर बने रहे. इसके बाद विधायक जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री बने. लेकिन उन्होंने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया.












