
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित बंद पड़े बिहार स्पांज आयरन कंपनी में शाम के वक्त अचानक से ब्लास्ट हो गया, जिसमें सात मजदूर घायल हो गये. घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां मजदूरों का इलाज चल रहा है. घटना शाम करीब 4.30 बजे का है. आपको बता दें कि बिहार स्पांज आयरन कंपनी काफी साल से बंद था, जिसको संचालित करने के लिए वनराज स्टील को इजाजत दी गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वनराज स्टील में गुरुवार को काम किया जा रहा था, इसी बीच क्लिन की सफाई की जा रही थी. सफाई के दौरान ही अचानक से ब्लास्ट हो गया, जिससे सात मजदूर घायल हो गये. घायल सारे लोग जले हुए है. उनको इलाज के लिए टीएमएच लाया गया है. घायलों में से एक सुरेश गंभीर रुप से घायल है. घायलों में कर्मचारी जीतेंद्र लायक, मेघनाथ लायक, पूना मानकी, देवशरण सिंह सरदार, सुदर्शन मछुआ, जतन शामिल है, जिनका इलाज चल रहा है. इसको लेकर कंपनी की ओर से अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.




