
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूमज जिला की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 16 गाड़ियों को जब्त किया गया है. पुलिस बरामद गाड़ियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है. इसमें से अधिकांश गाड़ियां पूरे कोल्हान से चोरी की गयी थी. बरामद की गयी गाड़ियों में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां जिले के अलावा पश्चिम सिंहभूम की गाड़ियां शामिल है, जिसकी चोरी कर बेचने के लिए वहां खपाया गया था. बताया जाता है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव को सूचना मिली कि पटालोवा टोला के आमडीहा गांव में हरिश मुंडा के घर में चोरी की मोटरसाइकिल रखी गयी है, जो भोले बाले ग्रामीणों को ठगकर चोरी किये गये मोटरसाइकिल को बेचते है. इस सूचना के आधार पर छापामारी की गयी, जहां से छह गाड़ियों को जब्त किया गया जबकि उनकी निशानदेही पर दस और गाड़ियों को विभिन्न इलाकों से बरामद किया गया. उनके द्वारा वहां नाम ट्रांस्फर करा देने के नाम पर लोगों को ठगकर चोरी की गाड़ियां बेचा करते थे. इस गिरों में चार लोग शामिल है, जिसमें हरिश मुंडा, जयधन मुंडा, गुरा सिंकू, राजेंद्र पिंगुवा उर्फ विजय और एक नाबालिग शामिल है.
बरामद गाड़ियां एक नजर में :
अपाची जेएच01सीवी-4618
हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो-जेएच05एआर-6967
हीरो होंडा पैशन प्रो-जेएच 06ए-1773
एचएफ डिलक्स-जेएच06डी-6692
पैशन प्रो-जेएच05बीडब्ल्यू-2776
होंडा साइन बिना नंबर प्लेट का
होंडा साइन जेएच06क्यू-1573
होंडा एसपी साइन जेएच 01सीडब्ल्यू-5347
एचएफ डिलक्स-जेएच 06डी-8484
ग्लैमर जेएच01डीडी-1028
एचएफ डिलक्स जेएच06पी-4678
पैशन प्रो-जेएच06जी-7626
हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो बिना नंबर का
होंडा एसपी साइन जेएच06जे-2607
हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस-जेएच06पी-1656
पैशन प्रो-जेएच06इ-0978





