
सरायकेला : कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. जहां जिले के एसपी ने उनकी अगवानी की. वैसे डीआईजी, एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि यह उनका रूटीन विजिट है. पुलिस मैनुअल द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत एसडीपीओ कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया, कि सभी संबंधित बिंदुओं पर जांच की जाएगी. वैसे जांच में क्या हुआ इसकी जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी. फिलहाल डीआईजी, एसडीपीओ कार्यालय के फाइलों की जांच कर रहे हैं. हालांकि एसडीपीओ ने इतना जरूर कहा, कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं. इस दौरान अधिकारियों की उन्होंने क्लास भी लगायी. कई लंबित कांडों के उदभेदन के साथ कांडों को लेकर कार्रवाई को लेकर भी दबाव बनाया गया और कहा गया कि तत्काल इसको लेकर कार्रवाई करें और जितने भी दागदार लोग जो जेल से बाहर है, उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजे. नक्सलियों पर लगाम लगाने का भी आदेश दिया गया और कहा गया कि तत्काल इसको लेकर कार्रवाई की जाये. नक्सलियों के खिलाफ लगातार कांबिंग ऑपरेशन चलाने का भी गआदेश दिया गया. इसके अलावा कोरोना के काल में किस तरह से सावधानी बरतनी है, इसका भी दिशा-निर्देश दिया गया.








