
चाईबासा : दो दिनों से लगातार पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय हादसों का शिकार बन रही है. बीती रात ट्रेन से पैदल 10 किलोमीटर का सफर तय कर घर वापस लौट रहे व्यक्ति को घर से मात्र 300 मीटर दूरी पर पटककर हाथी ने जान ले ली. हाथी ने व्यक्ति को काफी निर्ममता के साथ कुचल डाला. खेतो में दौड़ाकर पकड़ा और पटककर जान ले ली. अपने नुकीले दांत से व्यक्ति के पेट में घुसेड़ दिया, इससे पेट के साथ पीठ की हड्डियां भी टूट गई. दांत शरीर के आर-पार हो गया, जिसके बाद भी हाथी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने सूंढ़ से व्यक्ति का बायां हाथ खींचकर उजाड़ दिया. घटना गुरुवार रात साढ़े 10 बजे आसपास की है. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत खमनिया निवासी डुगु बोबोंगा (50 वर्ष) गुरुवार रात जमशेदपुर से लोकल ट्रेन द्वारा घर वापस लौट रहा था. वह अपने पिता के साथ जमशेदपुर में रहता है. बीच बीच में अपने परिवार से मिलने वह अपने गांव खमनिया आया करता था. गुरुवार रात भी वह घर आने के लिए ट्रेन से डानगुवापोसी स्टेशन पहुंचा.

वहां से अपने घर के लिए पैदल ही निकल पड़ा. अपने घर से महज 300 मीटर की दूरी पर खमनिया लाल पुलिया के पास उसकी मुठभेड़ हाथी से हो गई. वह सफेद रंग के कपड़े पहने हुए था, इससे हाथी आसानी से उसका पीछा कर पाया. पहले उसे खेतो में दौड़ाया उसके बाद पटकर उसकी जान ले ली. घटनास्थल के सामने ही बंधागोभी का बागान में घुसकर बांधागोभी को चट कर गया. घटनास्थल पर ही डुगु की मौत हो गई. सुबह जब लोग गांव से बाहर निकले तो डुगु को मृत अवस्था मे पाया. गांव के मुंडा ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना और वन विभाग को दी. खबर पाकर जगन्नाथपुर थाना के प्रभारी देवसाई भगत एसआई उमेश यादव एवं फारेस्टर महेश्वर गौड़ , उदित गागराई घटनास्थल पर पहुँचे । शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा सदर अस्पताल भेज। फोरेस्टर उदित गागराई ने बताया कि नियम संगत मुआवजा भुगतान किया जाएगा। इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर परिजनों को जल्द मुआवजा दिलायी जाएगी। इस संदर्भ में थाना प्रभारी देवसाय भगत ने कहा कि प्रथम दृष्टिया से हाथी के हमले से ही मौत का प्रतीत होता है आसपास हाथी के पैरों के निशान हैं हाथी ने ही बंदागोभी के बगान को चट कर डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।






