Jamshedpur : सीतारामडेरा, जमशेदपुर की निवासी सीमा सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश कार्यालय का प्रभारी सचिव मनोनीत किया गया है. गुरुवार को संगठन के सोनारी स्थित कार्यालय में वीरांगना की अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने सीमा सिंह को मनोनयन पत्र सौंप और माला पहना कर उनका स्वागत किया. सीमा सिंह झारखंड प्रदेश वीरांगना की सभी जिलों की गतिविधियों की प्रभारी होंगी तथा झारखंड प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष मीरा शाहदेव और अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह और अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट करेंगी. झारखंड के सभी जिलों, जोनल और मंडलों को भी यह सूचित किया जाता है, वो आयोजन संबंधित जानकारी से सीमा सिंह को अवगत कराएं. झारखंड प्रदेश वीरांगना की पूरी टीम की ओर से सीमा सिंह को बधाई दी गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]