
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के भाखर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को श्यामसुंदपुर-गुड़ाबांदा मुख्य सड़क पर बांस बांध कर सड़क जाम कर दिया. पिछले पांच माह से जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा आनाज नहीं दिये जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. सड़क जाम होने से गुड़ाबांदा-श्यामसुंदरपुर सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. सड़क जाम होने से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क जाम होने की सुचना पाकर पुलिस और गुड़ाबांदा प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी लोगों से वार्ता करने पहुंची परंतु लोगों ने बात नहीं किया. सड़क जाम पर बैठे लोगों ने कार्डधारियों के बीच विगत पांच माह से बकाया आनाज वितरण करने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि उनके बीच आनाज वितरण नही होने से उनके समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कहा कि पहले वे सभी मुचीराम माहली जन वितरण दुकानदार से आनाज का उठाव करते थे परंतु वे अभी सस्पैंड है, कार्डधारियों को आदर्श विकास महिला समुह चाकशोल के साथ टैग किया गया है, परंतु विगत पांच माह से कार्डधारियों के बीच आनाज का वितरण नही किया गया है. आनाज नही मिलने से कार्डधारियों के बीच विभाग के प्रति आक्रोश है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने आनाज वितरण कराने की मांग पर सड़क पर बैठे हुए हैं, सड़क पुर्ण रूप से जाम है.



