
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में शुक्रवार को ले-आउट दिवस मनाया गया. इस क्रम में प्रखंड में चयनित कुल 30 लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास बनाने हेतु जमीन का ले-आउट कराया गया. सभी जमीनों में ले-आउट प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की उपस्थिति में कराई गई. अपना आवास का ले-आउट होते देख लाभुको में काफी हर्ष देखी गई और सभी पदाधिकारी को धन्यवाद प्रकट किया. बीडीओ -सह-सीओ ने बताया कि उक्त सभी ले-आउट प्रधानमंत्री आवास लाभुक का कराया गया है और सभी की बन्दोबस्ती जमीन है जिसें बीते दिनों प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्याक्रम में विधायक रामदास सोरेन के हाथों से सभी लाभुको को प्रदान किया गया था.
प्रखंड समन्वयक रजक महापात्रा ने बताया कि तेरेगा पंचायत में कुल 25 लाभुको का प्रधानमंत्री आवास हेतु ले-आउट कराया गया जबकि, धोबनी पंचायत में 3 लाभुक और गोहला में 2 लाभुक का प्रधानमंत्री आवास बनाने हेतु जमीन का ले-आउट कराया गया है. इस दौरान कुछ समस्या हुई थी जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह -अंचलाधिकारी द्वारा समाधान करा ली गई है. मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव, प्रखंड समान्वयय, कनीय अभियंता, बीएफटी, अंचल के कर्मी और लाभुक उपस्थित थे.





