
लोहरदग्गा : लोहरदग्गा शीतलहर की चपेट में है. इस मौके पर जिला प्रशासन और उपायुक्त द्वारा ठंड से बचने की अपील आम जनता के लिए जारी की गयी है. इसके तहत ठंड से बचने के उपाय करने की भी अपील की गयी है. इसके अलावा प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण के साथ ही आग की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि ठंड से लोगों का बचाव किया जा सके.
जिला प्रशासन की अपील :
- शरीर पर कई स्तरों वाले गर्म एवं ऊनी कपड़ों को पहने.
- शीतलहर के दौरान घर के अन्दर सुरक्षित रहें.
- मीडिया के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें और मौसम के अनुकुल शरीर को पूरी तरह ढॅक कर रखे ।
- मादक पदार्थों का सेवन ना करें.
- पोषक आहार एवं गर्म पदार्थो का सेवन करें, ताकि शरीर में उष्मा का प्रवाह बना रहे.
- कमरों में हीटर या अंगीठी का प्रयोग करते हुए सावधानी भी बरते.
- यदि आपके पास अलाव की व्यवस्था न हो तो नजदीकी जन-आश्रय केन्द्र में जाये, जहां अलाव की व्यवस्था हो.
- अपने सिर तथा मॅुह को पूरी तरह ढॅक कर रखें क्योकि सिर के माध्यम से शरीर की उष्मा का हृास हो सकता है तथा मॅुह को ढॅक कर रखने से फेफड़ों में ठंड नहीं लगेगी.
- क्षमता से ज्यादा कार्य नहीं करें, इससे हृदयाघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है.
- शीतदंश के लक्ष्णों पर नजर रखें, जैसे शरीर के अंगों को सुन्न पड़ना, हाथों-पैरों की उंगलियों, कान, नाक, आॅख सफेद या पीले रंग के दाग उभर आना इत्यादि.
- हाइपोथर्मिया के लक्ष्णों पर नजर रखें जैसे याद्दाश्त का कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती-थकान तथा कार्य में भटकाव इत्यादि.
- चिकित्सक के सम्पर्क में रहें.
- आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें.







