लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है. एक कार्यक्रम के दौरान वकील के वेश में आये एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया, हालांकि जूता उन तक नहीं पहुंच पाया और वे इस हमले में बाल-बाल बच गए. इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों और स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी. बाद में स्थानीय पुलिस युवक को मौर्य समर्थकों से छुड़ा कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया गया कि पकड़ाये युवक का नाम आकाश सैनी हो. पूछताछ में उसने बताया कि वह हाल के दिनों में स्वामी प्रसाद मौर्य के दिये बयानों से वह दुखी था. वह पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति है. ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस प्रकार के बयानों से उसे काफी दुख पहुंचा था, इसीलिए उसने अपना विरोध जताया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की ओर से ओबीसी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे. इसी दौरान वहां पर पहले से वकील की पोशाक में उपस्थित आकाश सैनी नाम के उक्त युवक ने उन पर जूता उछाल दिया, हालांकि वे इस हमले में बाल-बाल बच गए. जूता फेंके जाने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं मौर्य के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया एवं उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. स्थानीय पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया तथा थाना लेजाकर उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि सपा के राष्ट्रीय महासचिव पर हुए इस हमले को लेकर राज्य में सियासत गर्म हो गयी है.











