
सरायकेला : नक्सलवाद के खिलाफ सरायकेला- खरसावां पुलिस को एक और सफलता मिली है. बीते 23 मई को खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा गांव से मंगल सिंह सरदार एवं उनकी पत्नी का शव बरामद किया गया था. घटनास्थल से नक्सली पोस्टर भी बरामद किया गया था. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. जांच के क्रम में पाया गया कि दोनों पति-पत्नी की हत्या कर माओवादी संगठन क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहते थे. वही इस अनुसंधान में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि क्षेत्र में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने माओवादी सदस्य सोमा सरदार और उमेश मुंडा को उक्त हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि दोनों हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य है. दोनों उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है बताया जाता है कि इलाके में हाल के दिनों में हुए पोस्टर बाजी में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है. आपको बता दें कि 15 दिन पूर्व भी जिला पुलिस ने तीन अन्य माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं जिला पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. वहीं जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली खरसावां और कुचाई थाना क्षेत्र में हुए कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे. फिलहाल जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.















