कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा के कालियाचक में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेकर इस मामले को एनआईए को रेफर कर दिया है. उत्तरी बंगाल के एडीजी के जयरामन ने कहा कि मामले अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इस घटना को लेकर 19 मामले दर्ज किए गए है. उन उन्होंने बताया कि हिंसा भड़काने वाले मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया जा चुका है. उसे अभी बागडोगरा में रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)
श्री जयरामन ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है कि क्या यह घटना पहले से प्लान की गयी थी. इस घटना के बाद पुलिस न्यायिक अधिकारियों को सीएपीएफ की सुरक्षा प्रदान की है. विदित हो कि एक अप्रैल को मालदा के कालियाचक ब्लाक दो में मतदाता सूची की शिकायतों के निपटारा करने पहुंची सात न्यायिक अधिकारियों की टीम को भीड़ ने करीब 8-9 घंटों तक बंधक बनाया रखा. टीम में तीन महिला अधिकारी शामिल थी. एडीजी जयरामन ने कहा कि गिरफ्तार इस्लाम कथित तौर पर वकील है. वह लोगों को उकसाते हुए देखा गया था. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. सीआईडी ने सिलीगुड़ी पुलिस के सहयोग से इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है.














