
मेदिनीनगर : एनआरसी और सीएए के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय मुस्लिम युवा मंच के द्वारा मेदिनीनगर शहर में जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम इन्तेजामिया कमेटी के जेनरल खलिफा मुस्तफा कमाल ने किया. जुलूस पहाड़ी मुहल्ला के नूरी मस्जिद से निकल कर शाह मुहल्ला, कननी राम चौक, सत्तार सेठ चौक, होस्पिटल चौक, थाना रोड होते हुए छः मुहान, बस डिपो होते हुए कचहरी चौक पहुचा. कचहरी चौक पहुच कर जेनरल खलिफा समेत कई लोगों ने उपायुक्त को सीएए पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा. कचहरी चौक से जुलूस वापस हो कर छह मुहान, हॉस्पिटल चौक आकर समाप्त हुआ. जुलूस में मुस्तफा कमाल, हाजी शमीम अहमद, इसराइल अजाद, हाजी ग्यासुददीन, नजीर शाह, शहरेयार खान, मौलाना महताब नूरी, मनिकान्त सिंह, जेएमएम के सुनील तिवारी, कांग्रेस के पप्पू अजहर, वसिउल हक, राजा, वसीम खान, बिक्की, शमीम खान, सैयफ नेयाज अली, खालीद अंसारी, मो फिरदोश, पिन्टू राईन, शमशाद, एसएम शहनवाज, मो. लडडन, महबूब आलम, एसअहमद, अनयाज जमाल, दानीश, अहमद खाब, मोबीन अख्तर, दिल्शाद अहमद, नदील खान, मोजाहिद इमान, अरसलान जुर्कर्नैन, परवेज अख्तर, अली इमाम, गोल्डेन गोल्ड, राशिद वक्शी, मोनू राईन, डा. याकूब, बिक्की खान, नन्हे जेयाई, मुझ्तार अब्बास, सुहैल अंसारी, सफीउल्लाह, मुसैफ फैसल, शब्बीर अहमद, रिन्कू, शाहरुख राईन, रजिउल्ला रजी, सालीक जेया, इरफान खान, नाजीर अनवर, जफर महबूब, उम्मत रसूल, शफीउल्लाह अन्सारी, एकबाल अंसारी, तौसीफ कमर, शमीर समेत अनेक लोग शामिल हुए.







