
चक्रधरपुर : गुरुवार को चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी व पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की अध्यक्षयता में हुई। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, नगर पर्षद के चेयरमैन केडी साह, सीओ अमर जॉन आइन्द मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार मनायें। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने भी अपने विचार विचार रखे। बैठक में शांति समिति के सदस्य व भाजपा नेता शेषनारायण लाल, संजय पासवान, विधायक प्रतिनिधि जय जगन्नाथ प्रधान, दिलीप साह, विजय अग्रवाल, मो अशरफ, नगर भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह, अंजुमन के अध्यक्ष तज्जमुल हुसैन, भाजपा नेता परविंदर सिंह, परेश मंडल, प्रिंस, संजीत विश्वकर्मा, केशव सिंह वार्ड पार्षद विनय बर्मन, समाजिक कार्यकर्ता करण महतो, होलिका दहन टीम के विजय मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


















