
जमशेदपुर : मंत्री बनने के बाद पहली बार राज्य के पेयजल एवं संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर जमशेदपुर पहुंचे. यहां कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शहीद निर्मल महतो के भाई व राज्य के भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो को भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता उपस्थित थे. मंत्री चाईबासा से सीधे जमशेदपुर पहुंचे. आपको बता दें कि कल मंत्री चाईबासा में थे.
जहां क्वॉरंटाइन सेंटर के संदिग्धों के साथ मिले थे. वहां से एक पॉजिटिव मरीज पाया गया था. वहीं मंत्री ने इस सवाल के जवाब पर साफ शब्दों में कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. बेवजह बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है. मैं वहां गया था, लेकिन जिस जगह पर संक्रमित पाया गया वहां मैं नहीं गया था. मंत्री ने कहा कि उस दौरान मेरे साथ सिविल सर्जन, डॉक्टर एवं जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. वहीं जमशेदपुर पहुंचने के संबंध में उन्होंने बताया कि पेयजल से संबंधित कई शिकायतें उन्हें मिल रही थी इसको लेकर वे यहां पहुंचे हैं. उधर श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री सरकारी कार्यों का जायजा लेने निकल पड़े.















