
धालभूमगढ़ : कोरोना महामारी के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. ऐसे में नागरिकों को ढेर सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही इस महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखना पड़ रहा है. इसके मद्देनजर भाजपा के नेता व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धालभूमगढ़ मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर गांवों के जरूरतमंदों के बीच मोदी कीट और मास्क का वितरण किया. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि कोरोना से हमें डटकर मुकाबला करना है जब तक हम कोरोना को आंमत्रित नहीं करेंगे तो वह हमारे और हमारे परिवार में नहीं आएगा,बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर कतई न निकलें और अगर निकले भी तो सोशल डिस्टेसिंग और मास्क का प्रयोग जरूर करें और बाहर से घर आने के उपरांत अपने हाथों को अच्छे से धोए. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सोरेन, जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, रंगलाल महतो, अजय साहा, अनूप दास, महेश चंद्र सोरेन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Attachments area







