
चाकुलिया : स्थानीय नया बाजार स्थित भारतीय फ्यूल सेंटर में शुक्रवार को विधायक समीर महंती ने वाहन प्रदूषण जांच केंद्र का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया. यह जांच केंद्र पम्प के संचालक अमित भारतीय द्वारा खोला गया है.
इस अवसर पर विधायक श्री महंती ने सर्वप्रथम अपने वाहन की प्रदूषण की जांच करवाई. कम्पनी के इंजीनियर अभिमन्यु कुमार ने उपस्थित लोगों को प्रदूषण जांच करने की तकनीक और फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.
इस अवसर पर नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, गणेश रुंगटा, गौतम दास, राणा मल्लिक, राकेश मोहंती, विशाल बारीक, मिथुन कर, बिमल नायेक, पूर्णंदु महतो, अमीर पोलाई, शेखर बेरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







