
चाईबासा : कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए देश में हाई अलर्ट व धारा 144 लगाने के साथ ही लोगों से घर में रहने और सुरक्षित रहने की अपील की गयी है. कोलहान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोग व मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं। वैसे अब तक 736 मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सहयोग किया है। इस राहत कार्य में राहत समाग्री उन लोगों तक सुगम तरीके से पहुंच सके इसके लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी सांसद गीता कोड़ा का सहयोग कर रहे हैं। जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा भी बड़े पैमाने पर दूरभाष और लोकेशन के आधार पर सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, सरायकेला-खरसंवा और मनोहरपुर, मझगांव, आदि क्षेत्र के मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में काम करने के लिए गए हुए थे। कोरोना वायरस से बचने के गोवा, गुजरात, कर्नाटका, केरला, महाराष्ट्रा, ओड़िशा, तमिलनाडु, तेलंगाना तथा यूपी में फंसे मजदूरों तक लगातार सहयोग करने के लिए अपने आवास से ही सांसद गीता कोड़ा जुटी हुई हैं। अब तक लगभग 800 सौ से अधिक मजदूरों को सहायता की गयी है। सांसद गीता कोड़ा ने बताया कि वर्तमान में सहायता के लिए कार्य किया जा रहा है। लॉक डाउन समाप्त और स्थिति में सुधार आने के बाद मजदूरों को लाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने बताया बड़े पैमाने पर मजदूर जो विभिन्न प्रदेशों में फसे है और वैस लोग दुरभाष से संपर्क साध कर अपनी समस्याओं का समाधान करने के रूप में सहयोग करने की बात कह रहें है वैसे लोगों का लोकेशन लेकर सहयोग करने का कार्य निरंतर जारी है। साथ ही वैसे कई लोगों के परिवार की ओर से भी संपर्क किया जा रहा है। लॉक डाउन होने के कारण लोग नहीं आ पा रहें है।







