पलामू : अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन की सुपुत्री आभा भारती को उनकी विशिष्ट कला साधना एवं बहुआयामी रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय कलाकार संघ द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. आभा भारती जो अंग्रेजी एवं फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं, बिहार सरकार से पंजीकृत शाकुंतलम कला संस्कृति मंच की संयोजक भी हैं. कोरोना काल के दौरान आभा भारती ने अंतरराष्ट्रीय कला चित्रांकन अभियान और फाइन आर्ट्स समूह के संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, जिसने देश-विदेश के अनेक कलाकारों को एक मंच पर जोड़ा. आभा भारती की कला प्रदर्शनी अब तक मुजफ्फरपुर, पटना, और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित हो चुकी है, जहां आपकी प्रतिभा को व्यापक सराहना मिली है. (नीचे भी पढ़ें)
आभा भारती को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. वर्तमान में आभा भारती दिल्ली के उत्तम नगर, राजापुरी स्थित अपने मंच “भारती एकाडमी”के माध्यम से कला प्रेमी छात्र-छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण दे रही हैं और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार कर रही हैं. उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य एवं कला जगत में हर्ष की लहर है. झारखंड के रांची जिला की अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती सहित राज्य के कई संस्थानों के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने आभा भारती को बहुत-बहुत बधाई दी है.




