नयी दिल्ली : विश्व के कई बड़े देशों में कोरोना के संक्रमण में अचानक आई तेजी के मद्देनजर आइएमए ने आम लोगों से अभी से जरूरी एहतियात बरतने का आग्रह किया है. आइएमए ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से भी चौकसी बढ़ाने एवं हर स्थिति से निपटने की तैयारी करने का आग्रह किया है. आइएमए ने देश भर में फैले अपने सदस्यों से भी इस स्थिति के मद्देनजर तैयार रहने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि चीन के अलावा अमेरिका, जापान, फ्रांस, ब्राजील जैसे अनेक बड़े देशों में अचानक संक्रमण में अचानक बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह संक्रमण कोरोना के नये वेरिएंट – बीएफ.7 वायरस का है जो अधिक संक्रामक और एंटीबॉडी को चकमा देकर संक्रमित करने वाला बताया जा रहा है. पिछले 24 घंटों के अंदर पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण के 5.37 लाख नये मामले सामने आने की खबर है, जबकि भारत में भी इस दौरान 145 लोग बीएफ.7 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वयं पहल कर इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है. आइएमए ने संक्रमण की स्थिति पर चिंता जताते हुए भी कहा है कि भारत के लिए अभी कोई चिंता की बात नहीं है, फिर भी आइएमए ने इसको लेकर बुरी से बुरी स्थिति से निपटने की अभी से तैयारी शुरू करने की सलाह जरूर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
आइएमए ने इसके मद्देनजर अभी से ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग शुरू करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शुरू करने, साबुन के पानी या सैनिटाइजर से लगातार हाथ साफ करते रहने, शादी-विवाह, मेलों याराजनीतिक सभाओं-बैठकों जैसी भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर ही रहने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से बचने, कोरोना जैसे लक्षणों जैसे बुखार, नाक से पानी आने, गले में शोथ, कफ, दस्त आदि के उत्पन्न होने पर चिकित्सक की सलाह देने, कोविड वैक्सिनेशन का डोज समय रहते जरूर ले लेने एवं इस संबंध में सरकार की ओर से बीच-बीच में जारी किये जानेवाली सलाहें मानने का आग्रह किया है. यही नहीं, आइएमए ने देश भर में फैले अपने 3.5 लाख चिकित्सक सदस्योंसे भी इस घातक बीमारी से निपटने के लिए सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करने का आग्रह किया है,



