
जमशेदपुर : शीतला माता मंदिर एव बालानंद तीर्थाश्रम के संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर शीतल भवन में लगाया गया, जिसमे 163 रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर के आरंभ होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 5 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य को देखते हुए शीतल मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया. शिविर का आयोजन कमलेश साहू व अचिन्तम गुप्ता (ओपू दा) के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभय सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, मूलचंद साहू, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, भरत सिंह, मिथलेश सिंह यादव, धर्मेन्द्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, हलधर नारायण साह, शंकर रेड्डी, अमरजीत सिंह राजा समेत कई लोग उपस्थित थे.







