सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के हाथीमारा गांव में 3 करोड़ 68 लाख की लागत से बन रहे फिश फार्मिंग प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार उपस्थित थे. मत्स्य पालन करने वाली सुरदीप नेचुरल फिशिंग एंड इको टूरिज्म कंपनी की फाउंडर ज्योति बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि स्त्री धनधान्य कृषि योजना के तहत आज प्रधानमंत्री के द्वारा फिशिंग फार्म का उद्घाटन किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि करना है. ज्योति बाला ने बताया कि यह फॉर्म 14 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 10 एकड़ में बने तालाब में मत्स्य का पालन किया जाएगा. बाकी के चार एकड़ में मत्स्य पालन से संबंधित अन्य योजनाओं को चलाया जाएगा. इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आय में भी वृद्धि होगी. जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से भी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.



